ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हाजी सलाहउद्दीन मंसूरी बने आल इंडिया पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आल इंडिया पसमांदा समाज के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव हाजी सलाहउद्दीन मंसूरी को आल इंडिया पसमांदा समाज को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

हाजी सलाहउद्दीन मंसूरी ने गुरुवार को अपने गृह जनपद मुरादाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि तीन दिन पूर्व आल इंडिया पसमांदा समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ में सम्पन्न हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी डाॅ. आरए उस्मानी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद उन्हें आल इंडिया पसमांदा समाज का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद हाजी सलाहउद्दीन मंसूरी ने कहा कि मैं इस नई व बड़ी जिम्मेदारी के लिए डाॅ. आरए उस्मानी का और पूरी कार्यकारिणी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी पिछड़े समाज के लोगों को जोड़कर जल्द से जल्द संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *