• December 28, 2025

राजधानी जयपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का छाया उल्लास: मंदिरों में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

 राजधानी जयपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का छाया उल्लास: मंदिरों में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

राजधानी जयपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। जयपुर में आराध्य गोविंददेवजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। घर-घर श्रीकृष्ण जन्म का उल्लास नजर आ रहा है। पुरानी बस्ती के राधा गोपीनाथजी,जगतपुरा के श्री कृष्ण बलराम मंदिर, मानसरोवर के इस्कॉन मंदिर व वैशाली नगर के अक्षरधाम मंदिर में विशेष आयोजन हो रहे है।

पुरानी बस्ती स्थित राधा-गोपीनाथ जी के मंदिर में मंगला झांकी से ठाकुर जी के दर्शनों के लिए भीड़ जुटी। ठाकुर जी का विशेष श्रंगार किया गया। रात 12 बजे ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भक्तों को प्रसादी बांटी जाएगी। मानसरोवर धोलाई स्थित मंदिरश्री गिरधारी दाऊजी इस्कॉन में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। मंदिर के दर्शन सुबह 4.30 बजे खुले। इसके बाद मंदिर में अभिषेक हुआ, इसके साथ ही संकीर्तन शुरू हुआ। भक्तों के साथ मायापुर व वृंदावन से बुलाई गई टीम की ओर से नृत्य- संगीत का आयोजन किया जा रहा है। ठाकुर जी को 108 व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही मेले सा माहौल है।

जगतपुरा के अक्षय पात्र स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर में तड़के 4.30 बजे से जन्मोत्सव के कार्यक्रम शुरू हुए। इसके बाद महाभिषेक हुआ। आज ठाकुरजी का दिन में 4 बार 1200 चांदी के कलशों से महाभिषेक हो रहा है। अभिषेक में 51 तरह के फलों के ज्यूस, 21 तरह की औषधियों का रस के अलावा नारियल पानी, पंचामृत के साथ 100 प्रकार के दिव्य द्रव्य सहित पंचगव्य शामिल है। वहीं मध्य रात्रि में महाआरती का आयोजन होगा। श्रीकृष्ण बलराम जी का दूसरा महाभिषेक सुबह 11 बजे हुआ। वहीं तीसरा अभिषेक शाम 4.30 बजे हुआ , जबकि चौथा अभिषेक रात 10 बजे होगा। मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा। आज भगवान श्रीकृष्ण बलराम को विदेशों से मंगवाए नवरत्न-हीरों से जड़ी पोशाक धारण करवाई जा रही है। यह पोशाक पिछले डेढ माह में वृंदावन में तैयार करवाई गई। इसमें रत्न व हीरे जयपुर के कारीगरों ने जड़े है। जन्माष्टमी पर आने वाले भक्तों को भगवान श्री कृष्ण व बलराम जी के दर्शन पांच जगहों से करवाए जा रहे है।

शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में गुरूवार तड़के मंगला झांकी के साथ ही दर्शन खुले। अलसुबह से ही भक्त गोविंददेवजी के दरबार पहुंचना शुरू हो गए, देखते देखते भक्तों की भीड़ बढ़ी। इसके साथ ही राधे-राधे गोविंद बोलो गोपाल बोलो हरे कृष्णा हरे कृष्णा के जयकारे गूंज उठे। ठाकुरजी की एक झलक पाने के लिए तड़के से ही शहर उमड़ पड़ा। भक्ति में लोग नाचते नजर आए। मंदिर परिसर के बाहर तक भक्तों की कतारें लग गई। कदम-कदम में तैनात पुलिसकर्मी और स्वयंसेवक भक्तों को आगे बढ़ने और व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करते नजर आए।

मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने बताया कि जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीजी रात 12 बजे तिथि पूजन और 31 तोपों की हवाई गर्जना के बीच जन्माभिषेक होगा। 425 लीटर दूध, 365 लीटर दही व 11 किलो घी, 85 किलो बूरा व 11 किलो शहद से ठाकुर श्रीजी का जन्माभिषेक किया जाएगा। इस दौरान 6 पंडित वेद पाठ करेंगे। इससे पहले रात 11 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की व्रत कथा होगी। शालिग्राम पूजन व पंच द्रव्यों का पूजन किया जाएगा। अभिषेक के बाद ठाकुरजी को विशेष भोग अर्पण किया जाएगा, इसमें पंजीरी लड्डू, खीरसा व रबड़ी का भोग लगाया जाएगा।

गोविंददेवजी मंदिर में 3000 स्वयंसेवक व्यवस्था संभालने में जुटे हुए है। इसके अलावा पुलिस का भारी जाब्ता तैनात है। सुरक्षा के लिए 10 मेटल डिटेक्टर से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। गोविंद देव जी के दर्शनों के लिए 13 एलईडी की व्यवस्था की गई है।

मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वामी ने बताया कि जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि अभिषेक के बाद भक्तों को निःशुल्क पंजीरी व पंचामृत प्रसाद बांटा जाएगा, जो जयनिवास उद्यान में बने प्रसादी मंच से वितरित किया जाएगा।

राधा-गोपीनाथजी के मंदिर में उमड़ी भीड़।

पुरानी बस्ती स्थित राधा-गोपीनाथ जी के मंदिर में मंगला झांकी से ठाकुर जी के दर्शनों के लिए भीड़ जुटी। ठाकुर जी का विशेष श्रंगार किया गया। रात 12 बजे ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भक्तों को प्रसादी बांटी जाएगी।

अभिषेक के बाद संकीर्तन शुरू।

मानसरोवर धोलाई स्थित मंदिरश्री गिरधारी दाऊजी इस्कॉन में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। मंदिर के दर्शन सुबह 4.30 बजे खुले, इसके बाद मंदिर में अभिषेक हुआ, इसके साथ ही संकीर्तन शुरू हुआ। भक्तों के साथ मायापुर व वृंदावन से बुलाई गई टीम की ओर से नृत्य- संगीत का आयोजन किया जा रहा है। ठाकुर जी को 108 व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है। मंदिर में सुबह से ही मेले सा माहौल है।

श्रीस्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में उमड़े लोग।

वैशाली नगर के श्रीस्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है। ठाकुर जी का मोर पंख युक्त विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हुए। बाल कृष्ण प्राकट्य लीला झांकी, गोप-ग्वाल एवं राधा जी के संग झूला झूलते हुए झांकी, अर्जुन को गीत का उपदेश देते हुए झांकी, शुकदेव जी द्वारा संत महिमा की झांकी मंदिर में आकर्षण का केन्द्र हो रही है। मंदिर में रात 8 बजे से भगवान कृष्ण के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्ण लीला व नृत्य नाटिका का आयोजन होगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *