ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरिदेवपुर में ट्रैफिक सर्जेंट पर हमला, आरोपित गिरफ्तार

हरिदेवपुर में गुरुवार को एक युवक ने एक सिविक वोलेंटियर और एक ट्रैफिक सर्जेंट की पिटाई कर डाली। इस घटना में ट्रैफिक सर्जेंट के नाक में चोट लगी है। आरोपित का नाम विक्की चक्रवर्ती था। आरोपित को हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिस अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह विक्की स्कूटर से चिकन लेकर दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान एक सिविक वोलेंटियर उसका रास्ता रोका। विक्की नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी समेत गिर गया। इसके बाद वह उठा और बिना कुछ कहे सिविक वालंटियर को पीटना शुरू कर दिया। विक्की को रोकने के लिए ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक सर्जेंट अनिरुद्ध विश्वास आगे आए। उसने अनिरुद्ध को मुक्का मारा और उनकी नाक तोड़ दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हरिदेवपुर थाने से पुलिस बल इलाके में आ गयी। उन्होंने विक्की चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *