October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दबंग मुखिया ने शिकायकर्ता बाप बेटे को अधिकारी के सामने मारपीट कर किया लहूलुहान

सुशासन का दावा करने वाली नीतीश सरकार के राज में अपराधी पूरी तरह से बेलगाम हो गए हैं। ताज़ा मामला भागलपुर के समाहरणालय स्थित लोकपाल कार्यालय परिसर का है। जहां दबंग मुखिया ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर शिकायकर्ता की जमकर पिटाई कर दी। यह मारपीट कई घटना लोकपाल और दर्जनों जेई के सामने की गयी है। शिकायतकर्ता बाप बेटे को दबंग मुखिया ने पीट पीट कर लहू लुहान कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मनरेगा में 62 लाख 98 हजार लगभग 63 लाख का घोटाला का मामला था। यह मामला मुखिया के ऊपर चल रहा था। मदरौनी पंचायत के मुखिया अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना के खिलाफ इस गांव के एक ही परिवार के बाप बेटे ने शिकायत दर्ज की थी। जिसकी आज सुनवाई थी। इस दौरान मुखिया और शिकायतकर्ता में बहस शुरू हुई और लोकपाल के सामने दबंग मुखिया ने दोनों बाप बेटे को बुरी तरह मार कर घायल कर दिया। दोनों बाप बेटे लहूलुहान हो गए। इसको लेकर लोकपाल कार्यालय से पुलिस को सूचित किया गया और दोनों बाप बेटे और विपक्षी पार्टी मुखिया को पुलिस थाने ले गई। वहीं बाप बेटे को इंजरी कटा कर इलाज के लिए भेज दिया गया।

मुखिया ने भी थाने में लिखित शिकायत बाप बेटे के खिलाफ की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोकपाल आलोक मिश्रा का कहना है कि आज मदरौनी पंचायत के मुखिया अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना पर अमरेंद्र कुमार और उसके बेटे बृजेश कुमार ने शिकायत की थी। जिसको लेकर आज सुनवाई थी। मैं बुक देख ही रहा था तभी दोनों में झड़प हो गई और मुखिया ने मारकर दोनों बाप बेटे को घायल कर दिया। हम लोग काफी डरे और सहमें हैं। हम लोग बिल्कुल असुरक्षित हैं। मैंने इससे पहले जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी को सुरक्षा को लेकर आवेदन भी दिया है। लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अगर यहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया तो कभी भी यहां बड़ी घटना घट सकती है।

केस करने वाले अमरेंद्र कुमार और उसके पुत्र बृजेश कुमार ने कहा कि मदरौनी पंचायत के मुखिया अजित कुमार सिंह उर्फ मुन्ना काफी दबंग है और वह किसी की बात नहीं सुनते। वह सिर्फ और सिर्फ मनरेगा के तहत कार्य होने वाले योजना में घोटाले करते हैं। उनके खिलाफ जो भी आवाज उठाते हैं या शिकायत दर्ज करते हैं। मुखिया उसे काफी प्रताड़ित करता हैं। लेकिन यह कब तक सहन किया जाएगा।

इस पर संज्ञान लेने के लिए मैंने विभाग को आवेदन दिया था। मैंने स्थल जांच की भी बात कही थी। लेकिन आज कार्यालय में दबंग मुखिया ने हम दोनों पिता पुत्र को काफी बुरी तरह से मारा है। मैं मुखिया के खिलाफ केस करूंगा और जिलाधिकारी को भी इसकी सूचना दूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.