• October 22, 2025

जदयू चार सितम्बर से शुरू करेगी भाजपा का पोल खोल अभियान

 जदयू चार सितम्बर से शुरू करेगी भाजपा का पोल खोल अभियान

जदयू द्वारा भाजपा के खिलाफ चार सितम्बर से पोल खोल अभियान शुरू किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रुदल राय की अध्यक्षता में प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारणी की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाध्यक्ष रुदल राय ने कहा कि जाति आधारित गणना के विरोधी भाजपा का पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। चार सितम्बर को जिला मुख्यालय में पोल खोल अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मशाल जुलूस ट्रैफिक चौक से शुरू होकर आम्बेडकर चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केंडिल सभा के साथ समाप्त होगा।

उसके बाद सात से 12 सितम्बर के बीच बेगूसराय के सभी प्रखंड मुख्यालय में जाति आधारित गणना विरोधी भाजपा का पोल खोल अभियान प्रखंड जदयू के साथियों द्वारा किया जाएगा। 15 से 20 सितम्बर तक जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घरों पर काला झंडा लगाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नीति पोल खोल अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में विधान सभा प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह, परशुराम पारस, जिला प्रवक्ता अरुण महतो, जिला मीडिया प्रभारी कुन्दन कुमार सिन्हा, युवा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत चंद्रवंशी, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष सीताराम ठाकुर, महिला जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी, किसान सेल जिला अध्यक्ष रवीन्द्र निराला, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार जीबू, जिला परिषद उपाध्यक्ष नंदलाल राय एवं सुमित प्रधान सहित अन्य उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *