October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कानपुर पीएसआईटी के 23वें वार्षिक सम्मेलन में पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर नगर के पीएसआईटी कॉलेज में शनिवार को आयोजित एप्टिकॉन 23वां वार्षिक सम्मेलन समेत अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेगे। यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक आकाश वेद ने दी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रणवीर सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) कानपुर भौती में एप्टिकॉन.23 वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए 11 बजे पहुंचेगे। इसके बाद वह कानपुर नगर के गुजैनी स्थित दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के साथ ही पांच शिक्षकों को पुरस्कृत करके सम्मान देंगे।

ब्रजेश पाठक गुजैनी स्थित चाणक्य हाल गंगेज क्लब भी जाएंगे। वहां वह यूथ वर्क्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह शनिवार शाम तक कानपुर शहर में रहेंगे।

पुलिस ने उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुख्ता इंतजाम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.