ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

क्रिप्टो करेंसी मार्केट : जबरदस्त दबाव के बीच 26 हजार डॉलर से नीचे लुढ़का बिटकॉइन

क्रिप्टो करेंसी मार्केट में शुक्रवार को एक बार फिर जबरदस्त दबाव का रुख बना हुआ नजर आया। मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 में शामिल क्रिप्टो करेंसीज में से सिर्फ एक क्रिप्टो करेंसी ट्रॉन की कीमत में बढ़त नजर आ रही है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन समेत 9 क्रिप्टो करेंसी गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार कर रही हैं।

भारत में क्रिप्टो करेंसी का कारोबार करने के लिए अधिकृत कंपनी कॉइन मार्केट कैप के मुताबिक भारतीय समय के हिसाब से शाम 5 बजे बिटकॉइन 4.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,997.64 डॉलर यानी 21.51 लाख रुपये के स्तर पर आ गया था। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम की कीमत 3.52 प्रतिशत टूट कर 1,644.93 डॉलर के स्तर पर आ गई है।

बिटकॉइन और एथेरियम के अलावा टेथर 0.03 प्रतिशत, बीएनबी 3.78 प्रतिशत, एक्सआरपी 3.64 प्रतिशत, यूएसडी कॉइन 0.01 प्रतिशत, कार्डानो 3.16 प्रतिशत, डोजेकॉइन 3.97 और सोलाना 4.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, क्रिप्टो मार्केट में ट्रॉन अकेली ऐसी आभासी मुद्रा थी, जो 1.35 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करती नजर आ रही थी।

अगर ओवरऑल क्रिप्टो करेंसी मार्केट की बात करें, तो पिछले 24 घंटे के कारोबार में ग्लोबल क्रिप्टो करेंसी मार्केट कैप में 3.47 प्रतिशत की गिरावट आई है। फिलहाल क्रिप्टो करेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप घट कर 1.05 लाख करोड़ डॉलर यानी करीब 86.88 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान क्रिप्टो करेंसीज की कीमत में गिरावट आने के बावजूद इनके लेन-देन में तेजी दर्ज की गई है। इन 24 घंटों के दौरान कुल 3,807 करोड़ डॉलर यानी करीब 3.15 लाख करोड़ रुपये कीमत की क्रिप्टो करेंसीज का लेन-देन किया गया। पिछले 1 दिन की तुलना में लेन-देन का ये स्तर 33.74 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की स्थिति भी 0.49 प्रतिशत कमजोर हुई है, जिसकी वजह से इस क्रिप्टो करेंसी की मार्केट हिस्सेदारी घट कर 48.37 प्रतिशत रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *