गंगा को रक्षासूत्र बांधकर नमामि गंगे ने पर्यावरण की रक्षा का दिया संदेश

रक्षाबंधन पर्व पर बुधवार को भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने वाली मां गंगा को रक्षा सूत्र बांधकर नमामि गंगे और महर्षि वेद विद्यालय के बटुकों ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। सिंधिया घाट पर जुटे नमामि गंगे के सदस्यों ने बटुकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और बहनों की रक्षा के साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए अपील की। पर्यावरण के सहयोगी बनने का आग्रह करते हुए गंगा किनारे की गंदगी को साफ किया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें अपनी गंगा एवं पर्यावरण के संरक्षण की भी याद दिलाता है । रक्षाबंधन पर्व पर मां बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ ही वर्तमान परिदृश्य में पर्यावरण व गंगा के संरक्षण की नितांत आवश्यकता है । आयोजन में सारिका गुप्ता, महर्षि वेद विद्यालय के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, सहप्रभारी श्रीमंत सांई , सौरभ द्विवेदी, सूरज पांडेय, संजय गुप्ता आदि भी शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *