राष्ट्रीय खेल दिवस: अनुराग ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “लीजेंड, लिगेसी, लेसंश, राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेशनल स्टेडियम, दिल्ली में भारतीय हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस विशेष अवसर पर, हम भारतीय खेलों पर प्रमुख पहल शुरू कर रहे हैं।”

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, मेजर ध्यानचंद उस भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे जिसने ओलंपिक के 1928, 1932 और 1936 संस्करणों में स्वर्ण पदक जीता था। देश के लिए अपने 185 मैचों में उन्होंने के लिए 570 गोल किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *