ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंतिम सावन सोमवार को निकाली गई कांवड़ यात्रा

शहर के राजापारा से सावन माह के अंतिम सावन सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कांवड़ यात्रा की शुरुआत राजाघाट के शिव मंदिर से हुई। यहां पहले परंपरानुसार भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद कांवड़ यात्रा निकली। मावली माता मंदिर पहुंचने पर जन समूह को प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद कांवड़ यात्रा गांधी उद्यान पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु कांकेर के पुराने बस स्टैंड से होत हुए जैन मंदिर के पास स्थित शिव की विशाल प्रतिमा के सामने कांवड़ यात्रा का परायण किया गया। इस दौरान कांवरियों ने महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।

कांवड़ यात्रा में जनसहयोग समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, बल्लू राम यादव, धर्मेंद्र देव, चरण यादव, करण नेताम, राजेश चौहान, पप्पू साहू, संजय मंशानी, शीतल यादव, शैलेंद्र देहारी, प्रवीण गुप्ता, उत्तम मिश्रा, लक्ष्मी देहारी, संगीता यादव, सुरेखा यादव, विभा ठाकुर, आशा यादव, सरोज यादव, गंगा पुजारी, रानू यादव, शकुंतला पटेल, रीना देहारी, संगीता देहारी, ममता बिंजोला, ललिता यादव, दिनेश मोटवानी, मनोज दुबे, कुणाल यादव, आशीष शर्मा, आर्यन चौरसिया, लोकेश सिंह ठाकुर, श्रद्धेश चौहान, नरेश यादव, संत कुमार रजक व अन्य श्रद्धालू बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *