ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पं. बंगाल में पटाखा कारखाने में विस्फोट, अनेक लोगों के हताहत होने की आशंका

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के दात्तपुकुर में आज सुबह एक पटाखा कारखाने में भयावह विस्फोट हुआ है। इसमें अनेक लोगों के हताहत होने की आशंका है।

इस विस्फोट की तस्वीरें भयावह हैं। कई लोगों के शव इधर-उधर बिखरे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि इस कारखाना में गैरकानूनी तरीके से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस दात्तपुकुर पहुंच गई है। इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला किए जाने की सूचना भी सामने आ रही है। विस्तृत विवरण का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *