ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मदुरै ट्र्रेन आग हादसे में सीतापुर के दो लोगों की मौत

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में लगी आग हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में उत्तर प्रदेश के सीतापुर के दो लोगों की मौत हो गई है। अन्य लोग घायल है। जिस ट्रैवेलस एजेंसी ने यात्रियों की बुंकिग की थी उसके कर्मचारी भी मौजूद थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भसीन टूर एण्ड ट्रैवल्स एजेंसी ने चार धाम यात्रा के लिए सीतापुर और लखीमपुर के कई यात्रियों की टिकट बुक की थी। सभी यात्रा पर थे। 26 अगस्त की सुबह मदुरै यार्ड जंक्शन के पास पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस आग लग गई। इस हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें जो दो लोगों की पहचान हुई है सीतापुर के आदर्शनगर निवासी मिथिलेश कुमारी (62), शत्रुदमन सिंह (65) के रूप में हुई है। इनके साथ ही आदर्शनगर के आठ अन्य लोग झुलसे हुए है जो वहां के आसपास अस्पतालों में भर्ती बताए जा रहे हैं। ट्रैवेलस एजेंसी कर्मी भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। वह इन यात्रियों को तीर्थयात्रा पर ले जा रहा था। इसके अलावा लखीमपुर के भी कुछ यात्री है।

मिथिलेश के दमााद ने बताया कि उनकी सास मिथिलेश (50) रामेश्वरम के दर्शन के लिए काफी उत्साहित थी। उनकी मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हादसे में मिथिलेश के पति शिव प्रताप घायल हैं। इसी तरह शत्रुदमन की पत्नी भी घायल हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जिले की नीरज मिश्रा व उनकी पत्नी सरोजनी गंभीर रूप से घायल हैं। शिवप्रताप की साली सुशीला सिंह भी गंभीर घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *