ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एमआरएमसीएच की दुर्दशा के खिलाफ पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का धरना

मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल मेदिनीनगर की दुर्दशा के खिलाफ शुक्रवार की सुबह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी अस्पताल परिसर में ही धरना पर बैठ गए। उन्होंने अस्पताल की पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाया और इसके लिए नीचे से लेकर ऊपर स्तर के कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऊंची-ऊंची बिल्डिंग बना दी गई हैं लेकिन सुविधा और जिम्मेवारी नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। डॉक्टर, नर्स और चिकित्साकर्मी कोरम पूरा करते हैं। नतीजा मरीज को सुविधा नहीं मिल पाती। मरीज तड़पते रह जाते हैं। ऐसी व्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जिले के चैनपुर प्रखंड के चांदो के 45 वर्षीय भूपेंद्र नाथ सिंह को गुरुवार को हार्ड अटैक आया था। उसे एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया लेकिन मरीज को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने जब 108 पर कॉल किया तो एंबुलेंस भी नहीं आई। इससे मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री केंद्र त्रिपाठी को गुरुवार की रात में हुई।

सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे और मुख्य गेट पर धरना पर बैठ गए। उन्होंने व्यवस्था में बदलाव की मांग की। मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह, अस्पताल अधीक्षक डॉ आरके रंजन ने पूर्व मंत्री को भरोसा दिलाया कि लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद त्रिपाठी ने धरना खत्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *