ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा प्रत्याशी महेश साहू का कसाईपाली के ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

प्रदेश में आगमी विधानसभा चुनाव 2023 महज कुछ ही माह में होना है। जहा भारतीय जनता पार्टी के खरसिया विधायक प्रत्याशी महेश साहू की जनसंपर्क दौरा डोर टू डोर प्रारंभ हो गया है।

प्रत्याशी महेश साहू के शुक्रवार सुबह 7 बजे से धुआंधार जनसंपर्क में जोबी मंडल के ग्राम कसाईपाली भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासियों ने बाजे गाजे के साथ स्वागत किया और माता, बहनों ने द्वार थाली में आरती सजाकर फूल माला के गुच्छों से महेश साहू का स्वागत किया। महेश साहू गांव के बुजुर्ग, माता बहनों से आशीर्वाद लेकर भाजपा के कमल फूल छाप में बटन दबाकर वोट देकर विजयी बनाने ग्राम वासियों से अपील की। ग्राम कसाई पाली के मतदाताओं ने महेश को पाकर प्रसन्नचित नजर आ रहे थे और उन्हे विजयश्री का आशीर्वाद दे रहे हैं।

इस दौरान प्रत्याशी महेश साहू ने कहा की भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री आज हमारे देश के अंतिम पंक्ति के लोगो के लिए और देश के लिए अनेकों जनहित योजना प्रारंभ किए है। आज देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी देश वासियों के साथ मिलकर के आगे बढ़ रहे है। देश आज जिसके पास रहने के लिए मकान नही था। आज भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की सरकार रहने के लिए आवास निर्माण करवा रही है। लेकिन वही कांग्रेस सरकार को आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ़ मोदी जी गरीबों के लिए छत्तीसगढ़ को आवास दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *