ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खूंटी में 25 और 26 को वोटर चेतना महा अभियान चलाएगी भाजपा

मतदाता सूची में छूटे नामों को जोड़ने के लिए भाजपा 25 और 26 अगस्त को वोटर चेतना महा अभियान चलाएगी। यह जानकारी गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष काशी नाथ महतो, मीडिया प्रभारी अनूप कुमार साहू और कर्रा मंडल के महामंत्री कलिंदर राम ने दी।

काशीनाथ महतो ने कहा कि देश के 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मत देने का अधिकार मिले, इसके लिए उनका नाम मतदाता सूची में होना जरूरी र्ह। जिन लोगों का नाम किसी कारणवश वोटर लिस्ट में दर्ज नहीं हो सका है, उनके नाम जोड़ने के लिए भाजपा वोटर चेतना महा अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि जो युवा 18 वर्ष के हो गए हैं या किसी अन्य स्थान से स्थानांतरित हुए हैं, उन्हें फॉर्म छह भरना है। इसके लिए एक फोटो आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण पत्र जरूरी है। साथ ही कहा कि 25 और 26 अगस्त को बूथ स्तर पर सभी भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और ऐसे लोगों का जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उन्हें जोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। इस काम में लगे सरकारी कर्मचारियों की मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *