ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चंद्रयान -3 पर दुनिया की नजर, जी माधवन नायर ने कहा- अंतिम 20 मिनट होंगे बेहद चुनौतीपूर्ण

भारत के लिए आज (बुधवार) शाम बेहद खास है। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। इस ऐतिहासिक पल पर सारी दुनिया की नजर लगी हुई है।इस मिशन की सफलता के लिए देशभर के पूजास्थलों में प्रार्थना की जा रही है। स्कूलों में बच्चों को इस मिशन के बारे में बताया जा रहा है। खगोलशास्त्री भी उत्साहित हैं। उनके मुताबिक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के अंतिम 20 मिनट काफी चुनौतीपूर्ण होंगे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( इसरो) के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने इस मिशन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हर कोई उत्सुक है। यह मिशन ग्रहों की खोज के लिए सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर होने जा रहा है। चंद्रमा की कक्षा से उसकी सतह पर उतरने के 20 मिनट सबसे चुनौतीपूर्ण क्षण होंगे।

खगोलशास्त्री डॉ. आरसी कपूर ने कहा कि दुनिया और विभिन्न अंतरिक्ष एजेंसियां चंद्रयान-3 पर नजर रख रही हैं और उनकी नजरें चंद्रयान पर हैं। इसरो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है। हमे उम्मीद है कि हम सॉफ्ट लैंडिंग में सफल होंगे। इसकी सफलता के साथ ही इसरो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाली चौथी एजेंसी बन जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *