ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में मजबूती का रुख

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जिले संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक दबाव में काम करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार भी आज आमतौर पर मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना हुआ नजर आया। इसके तीन में से दो सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 174.86 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34,288.83 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,387.55 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी और नैस्डैक 0.06 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,505.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करके बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,270.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,240.88 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 102.34 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,705.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से 6 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। कोस्पी इंडेक्स 0.44 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,504.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,103.10 अंक तक गिर चुका है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,545.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

दूसरी और गिफ्ट निफ्टी 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,368 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,881.11 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 117.22 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की छलांग लगा कर 16,554.83 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं हैंग सेंग इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,852.43 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,166.68 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,937.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *