ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री को राखी बांधने पहुंची एनएचएम आउटसोर्स कर्मचारियाें को पुलिस ने रोका

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश में एनएचएम संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रदर्शन का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर कर्मचारी बड़ी संख्या में जुटे। यहां से सभी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधने और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सीएम हाउस की तरफ रवाना हुई। उससे पहले ही पुलिस ने सभी को रोक लिया। जिसके बाद कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला कर्मचारियों से राखी बंधवा कर उन्हें न्याय का आश्वासन दिया।

भोपाल में धरना दे रही एनएचएम आउटसोर्स कर्मचारियाें कहा कहना है कि हम हर हफ्ते अपने बच्चों को छोड़कर भोपाल आते हैं। लेकिन, हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। हर बार प्रदेश सरकार पुलिस बल को आगे कर देती है। हम सभी लाड़ली बहनें नम आंखों से सीएम के लिए राखी लेकर खड़ी हैं। बिना राखी बांधे नहीं जाएंगे। धरना दे रही कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पहले की तरह संविदा नियुक्ति दी जाए। स्वास्थ्य विभाग में आउट सोर्स द्वारा भर्ती हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सपोर्ट स्टाफ को एनएचएम में लिया जाए। सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को एनएचएम से हटाकर आउट सोर्स एजेंसी में किए गए सपोर्ट स्टाफ को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए।

कांग्रेस विधायक ने बंधवाई राखी

सीएम हाउस की तरफ बढ़ रही महिला कर्मचारियों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई। कांग्रेस विधायक ने कहा कि ये सरकार, मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी बातें तो लाड़ली बहनों की करती है। यह बहने मुख्यमंत्री जी को राखी बांधने आई हैं। ये अपनी मांगों के लिए आगे आई तो पुलिस को आगे करके डंडे की जोर पर कैसे इन पर अत्याचार किया जाए, कैसे उनको रोका जाए प्रशासन यह कर रहा है। संविदा कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कुणाल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से मैं भरोसा दिलाता हूं कि जिस दिन कांग्रेस की सरकार बनेगी। इन्हें कहीं न कहीं सुविधा के तहत रखा जाएगा। इनका नियमितीकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *