ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दिल्ली में पांच मोहल्ला क्लीनिक का हुआ उद्घाटन

राजधानी दिल्ली के केशवपुर सब्जी मंडी में मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा भी की कि आने वाले दिनों में मोहल्ला क्लीनिक की संख्या बढ़ने वाली है। मंगलवार को दिल्ली में कुल पांच मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया गया, जिसमें एक महिला मोहल्ला क्लीनिक भी शामिल है। उद्घाटन में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, स्थानीय आप विधायक जरनैल सिंह के अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान केजरीवाल ने कहा कि अब तक दिल्ली में कुल 533 मोहल्ला क्लीनिक खुल चुके हैं और उनकी कोशिश है कि दिल्ली के हर नागरिक को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक विश्वभर में लोगों को भा रहे हैं। इसके चलते लोग विदेशों से भी इसे देखने के लिए आ रहे हैं।

इस मौके पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार के कार्यों को रोकने का हर संभव प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार विकास कार्यों को रुकने नहीं देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *