ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

किसानों के दोनों संगठन धरने पर, अब क्रमिक अनशन भी शुरू

गंगनहर से सिंचाई पानी की मांग को लेकर क्षेत्र के किसान सड़कों पर डटे हुए हैं। ग्रामीण किसान मजदूर समिति और संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसानों के अलग-अलग स्थानों पर कलेक्ट्रेट के पास धरने जारी हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा से संबद्ध किसान नेता मनिंद्र सिंह मान, अशोक मलिक, पंचायत समिति डायरेक्टर हसन मोहम्मद व अनिल गोदारा मंगलवार से क्रमिक अनशन पर रहे। वहीं जीकेएस के बैनर तले चूनावढ़ व पदमपुर ब्लॉक की ओर से धरना दिया गया। धरने पर चूनावढ़ ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार सहारण, शीशपाल सिहाग, जयचंद कालड़ा, सुशील सहारण, सुनील बिश्नोई, सतविन्द्र सिंह और इकबाल सिंह धरने पर बैठे। किसानों ने बताया कि आज सुबह 11 बजे खखां हैड पर 600 क्यूसेक पानी की आपूर्ति हो रही थी। उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह से आंदोलन होने के बाद भी पानी की मात्रा में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। इससे किसानों में रोष है। दूसरी ओर सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग पानी के मुद्दे को लेकर गंभीर है। अधीक्षण अभियंता धीरज चावला आज पंजाब गए हुए हैं, वे पंजाब के सिंचाई अधिकारियों से संपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *