ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आरटीई के तहत 30 अगस्त तक करा सकते हैं दाखिला, चौथे चरण में 103 आवेदन सत्यापित

निजी स्कूलों में आरटीई के तहत होने वाले दाखिला की अंतिम तारीख 30 अगस्त तक है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि चौथे चरण में 249 आवेदन आए थे, जिसमें से 146 निरस्त कर दिए गए, जबकि 103 आवेदन सत्यापित किए गए हैं।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत तीन चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। पहली लाॅटरी में 3002 विद्यार्थी, दूसरी लाॅटरी में 1151 विद्यार्थी और तीसरी लाॅटरी में 657 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चौथे चरण में 249 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। इसमें से 146 निरस्त कर दिए गए, जबकि 103 आवेदन सत्यापित किए गए। बुधवार को तीसरी लाॅटरी निकाली जाएगी।

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में गलत गलत अभिलेख लगाए थे, इसकी वजह से कुछ आवेदन निरस्त किए गए हैं। तीन चरणों में हुई प्रक्रिया में दाखिलों की स्थिति जानने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *