ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम 23 अगस्त को भाजपा में होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बस्तर संभाग के आरक्षित वर्ग के सीट से कई बड़े अधिकारी इस्तीफा देकर चुनावी मैदान पर ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। एकदिन पूर्व कृषि विभाग के सहायक संचालक रहे सरजूराम शोरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है, जिनको कांकेर विधान सभा से चुनाव लडऩे की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच भाजपा सूत्रों के अनुसार कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम 23 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। बुधवार को केशकाल में भाजपा प्रभारी ओम माथुर के समक्ष वे भाजपा की सदस्यता लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा उन्हें विधानसभा का टिकट भी दे सकती है, टेकाम केशकाल से चुनाव लड़ सकते हैं। नीलकंठ टेकाम की इच्छा शुरू से ही राजनीति में आने की थी। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय उन्होंने चुनाव लडऩे के लिए इस्तीफा दे दिया था, तब वे बड़वानी जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने हजारों लोगों के साथ कलेक्टर दफ्तर पहुंचकर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था, लेकिन सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कुछ आदिवासी नेताओं के हस्तक्षेप के बाद उनका नामांकन वापस कराया गया और फिर वे नौकरी में बने रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *