ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आतंकी संगठन के ठिकाने पर रूस का हमला, आठ की मौत

यूक्रेन में युद्ध लड़ रही रूस की सेना ने सीरिया के एक आतंकी संगठन हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के ठिकाने पर हमला किया है। हमले में आठ आतंकियों की मौत हो गयी है। कई अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

आतंकी संगठन अलकायदा का सहयोगी संगठन हयात हरीर अल-शाम सीरिया के इदलिब प्रांत के कुछ हिस्सों को नियंत्रित करता है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के शासन को चुनौती देने वाला यह संगठन सशस्त्र विरोध करता है। इदलिब प्रांत का यह हिस्सा इस सशस्त्र विरोध के अंतिम गढ़ के रूप में जाना जाता है।

सोमवार सुबह रूस की सेना ने तहरीर अल-शाम के सशस्त्र ठिकाने पर हवाई हमला किया। इन हवाई हमलों में हयात तहरीर अल-शाम संगठन के आठ आतंकवादी मारे गए हैं।

सीरिया के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की ओर से जानकारी दी गयी कि रूस के फाइटर जेट ने सोमवार सुबह इदलिब शहर के पश्चिमी बाहरी इलाके में हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) के एक अड्डे पर हमले किए। हमलों में आठ लोगों की मौत के अलावा कई अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस स्थिति में अभी मरने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। हमला इतना जोरदार था कि काफी दूर तक धुएं के गुबार देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *