ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती न्यूटन एलुमनी फॉलो-ऑन अवार्ड 2023 से सम्मानित

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेंद्रगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती को रॉयल सोसाइटी लंदन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) से न्यूटन एलुमनी फॉलो-ऑन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है। डॉ. अनिंदिता वर्तमान में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने और उन्हें मूल्यवान उत्पादों में बदलने के लिए सामग्रियों के विकास और अनुप्रयोगों पर काम कर रही हैं। रविवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि रॉयल सोसाइटी लंदन से अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हर्ष व सम्मान का विषय है।

न्यूटन एलुमनी फॉलो.ऑन अवार्ड यूके के अंतर्गत अनुसंधान व यूके के प्राकृतिक विज्ञान और इंजीनियरिंग समुदायों के साथ अनुसंधान सहयोग करने के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती को यूके के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में रिसर्च कोलेबरेशन की सुविधा प्रदान करेगा। इस पुरस्कार के अंतर्गत डॉ. अनिंदिता चक्रवर्ती के पीएचडी शोधार्थी को सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय का दौरा करने का भी प्रावधान है। उल्लेखनीय है कि यह दूसरी बार है जब डॉ. अनिंदिता को रॉयल सोसाइटी की ओर से न्यूटन एलुमनी फॉलो-ऑन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इससे पहले डॉ. अनिंदिता ने अपनी पीएचडी शोधार्थी सुश्री ज्योति के साथ हाल ही में इंग्लैंड के ससेक्स विश्वविद्यालय का दौरा किया था। इस मौके पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों ने डॉ. अनिंदिता को बधाई दी और कहा कि इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय शोध दौरे विभाग के लिए उपयोगी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *