ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिखर चुकी कांग्रेस पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए झोंकी ताकत, उप्र से शुरुआत

मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी राजनैतिक गुणा गणित में जुटी हुई है। 2014 के बाद बिखर चुकी कांग्रेस पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने पूरी ताकत झोंक रखी है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरने के लिए कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में किए गए संगठनात्मक फेरबदल के तहत वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक रहे अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष चुना है।

दरअसल, अजय राय एक जमीनी नेता माने जाते हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूर्वांचल में कांग्रेस अपनी पकड़ और मजबूत बनाएगी। अजय राय का प्रभाव न सिर्फ वाराणसी बल्कि समूचे पूर्वांचल और बिहार की यूपी से लगी सीमाओं में भी अच्छा खासा माना जाता है।

कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, खुशी का माहौल

इधर, अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर लगते ही कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेता राजधर दुबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। साथ ही हम सबके लिए यह खुशी और गर्व की बात है। इस दौरान इमरान खान, सुधाकर, शशिभूषण दुबे, अशोक गुप्ता, अखिलेश सिंह, राजन उपाध्याय आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *