ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गिरिडीह में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, 16 घायल, चार रेफर

जिले के भेलवाघाटी थाना इलाके के नोनियातुरी गांव में शुक्रवार दोपहर जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में 16 लोग जख्मी हो गए। इसमें चार घायलों की हालत नाजुक है। चारों को रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवादित जमीन पर एक पक्ष से राहुल साहू ने कोर्ट में केस चलने के बाद भी घर बनाना शुरू कर दिया। इसी बात का विरोध जब श्याम सुंदर साहू ने किया, तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक-दूसरे पर तलवार और रॉड से हमला कर दिया। इसमें श्याम सुंदर साहू और उसके परिवार के रामजी साहू, पोखन साहू, नकुल साहू, जमुनी देवी, ममता देवी, संजू देवी, ललिता देवी, सोनी देवी घायल हो गई। दूसरे पक्ष से विजय साहू, राहुल साहू, किशोर साहू, मुकेश साहू, शीला देवी, पूनम देवी, सीता देवी घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भेलवाघाटी थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को देवरी के स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिन्हें रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *