ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा से निलंबित अधीर रंजन को बुला सकती है विशेषाधिकार समिति

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को अपनी बात रखने का अवसर देने फैसला किया है। उन्हें 30 अगस्त को समिति के समक्ष पेश होने के लिए कहा जा सकता है।

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की आज बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक समिति ने कांग्रेस नेता को एक मौका देने का फैसला किया है। उन्हें समिति की 30 अगस्त को होने वाली बैठक में पेश होने के लिए कहा जा सकता है। सांसद सुनील सिंह विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष हैं।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को 10 अगस्त को सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया गया था। उनपर सदन की कार्यवाही में बार-बार व्यवधान डालने का मामला उठाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *