ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रृंग्वेरपुर में निषादराज गुहा सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण के लिए 489.40 लाख स्वीकृत

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में निषादराज गुहा सांस्कृतिक केन्द्र श्रृंग्वेरपुर के निर्माण के लिए 05 करोड़ रुपये की धनराशि का प्राविधान किया गया है, जिसके सापेक्ष 489.40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि निषादराज गुहा सांस्कृतिक केन्द्र के निर्माण के लिए भूमि के पैमाइश की कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार जनपद आगरा के ग्राम बटेश्वर, तहसील बाह में स्थित भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी सांस्कृतिक काम्प्लेक्स की आंतरिक सज्जा के लिए 374 लाख रुपये का प्राविधान किया गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था यूपी. सिड्को से डीपीआर तैयार करायी जा रही है।

जयवीर सिंह ने बताया कि उप्र. संगीत नाटक आकादमी लखनऊ के सम्पूर्ण परिसर की फेस लिफ्टिंग/रेट्रो के कार्य के लिए 02 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल, लखनऊ से परियोजना का डीपीआर तैयार किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार उप्र. राज्य संग्रहालय निदेशालय द्वारा गैलरियों के पहुंच मार्ग, शौचालय ब्लॉक तथा विद्युत एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए 54.95 लाख रुपये की लागत से कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में 99 प्रतिशत भौतिक प्रगति हो चुकी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उ0प्र0 संग्रहालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनजातीय संग्रहालय मिर्जापुर, सोनभद्र तथा महाराजगंज पर कार्य किया जाना है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल, लखनऊ द्वारा आगणन तैयार कर समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 के माध्यम से जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार को प्रेषित किया गया है। मैनपुरी में संग्रहालय एवं प्रेक्षागृह निर्माण के लिए आगणित लागत 50 करोड़ रुपये अनुमानित है। जिलाधिकारी मैनपुरी द्वारा इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *