ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हनी ट्रैप में फंसाकर सैनिक से 20 लाख और दो फ्लैट ठगे

मेरठ में सेना के जवान को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 20 लाख रुपये और दो फ्लैट ठग लिये। शादीडॉटकॉम के जरिए जवान की दोस्ती युवती से हुई थी। जवान की न्यूड फोटो और वीडियो क्लिक करने के बाद उससे ठगी की गई। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की।

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में रहने वाले सेना के लांसनायक भूपेंद्र रावत ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि परिजनों के कहने पर उसने 10 अप्रैल 2019 को अपनी ईमेल आईडी, फोन नंबर से शादीडॉटकॉम पर रजिस्ट्रेशन कराया था। उसके पास भारती भंडारी नामक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोनों के बीच शुरू हुई बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोप है कि महिला ने उसकी कुछ न्यूड वीडियो और फोटो ले लिये। इसके बाद महिला उसे वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने लगी। महिला और उसके परिजनों ने सैनिक पर शादी का दबाव डाला। जिस पर दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद भी महिला ने सेना के जवान को ब्लैकमेल करके पैसे मांगना जारी रखा। एसएसपी से शिकायत करके लांसनायक ने बताया कि महिला और उसके घरवाले अब तक उससे 20 लाख रुपये ले चुके हैं और देहरादून स्थित दो फ्लैट अपने नाम करा चुके हैं। महिला उसे झूठे केस में फंसाने, फौज से नौकरी छुड़वाने, समाज में बदनाम करने की धमकी दे रही है। अब 50 लाख रुपये और मांग रहे हैं। पूरे मामले को सुनने के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना पुलिस को जांच करके कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *