ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेटा बनकर सदा करता रहूंगा नवादा वासियों का खिदमत – चंदन सिंह

नवादा के सांसद चंदन सिंह ने कहा है कि वह नवादा संसदीय क्षेत्र के लोगों का बेटा ,भाई ,भतीजा बनकर सदा सेवा करता रहूंगा ।वे बुधवार को नवादा के साहू सदन में भाजपा नेता रवि गुप्ता के सौजन्य से आयोजित समाजसेवी स्वर्गीय गुलाबचंद साहू की पुण्य स्मृति में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सांसद चंदन सिंह ने कहा कि जो भी समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं ।उनका नाम सदा अमर रहता है। यही वजह है कि आज भी गुलाबचंद साहू को लोग सम्मान की दृष्टि से देखते हैं ।उन्होंने कहा कि सभी पीढियों के बच्चों को अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति माननी चाहिए ।ताकि हम उनके गुणों का बखान कर नए पीडियो को बेहतर जीवन पद्धति का संदेश दे सकें । आयोजन समिति के सौजन्य से इस मौके पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

सांसद चंदन सिंह ने कहा कि पौधारोपण से ही धरती की रक्षा संभव है ।तभी इंसानी जीवन पृथ्वी पर जी सकता है। इस तरह से ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण को खत्म करता जा रहा है। अगर पौधारोपण अभियान नहीं चला तो निश्चित तौर पर एक दिन धरती का भी अस्तित्व खत्म हो जाएगा ।आयोजक रवि गुप्ता ने सांसद चंदन सिंह सहित सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शशि भूषण सिंह बबलू ,पत्रकार डॉ साकेत बिहारी ,समाजसेवी आर पी साहू ,भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत यादव ,पवन गुप्ता ,सुजय कुमार ,अधिवक्ता निरंजन कुमार के साथही भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सिविल सर्जन डॉ विमल कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।समारोह के बाद सांसद चंदन सिंह ने हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांव का दौरा कर आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों से बात कर उसका निदान भी किया। सांसद चंदन सिंह ने आत्महत्या के शिकार शिक्षक के घर खनवां गांव जाकर उनके परिजनों को भी ढांढस बांधते हुए हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *