ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा उम्मीदवार ने किया नामंकन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज उम्मीदवार पार्वती देवी दास ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुबोध लाल साह, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ ही समय में भाजपा उम्मीदवार पार्वती देवी दास के पक्ष में नुमाइशखेत मैदान, बागेश्वर में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। इस मौके पर वहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि बागेश्वर विस उपचुनाव में पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी। कांग्रेस के पास अपना कोई उम्मीदवार नहीं था तो उन्होंने दूसरे दलों के नेताओं को शामिल कराकर अपना उम्मीदवार बनाना पड़ा। इससे कांग्रेस का हाल का पता चलता है।

उधर, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार 17 अगस्त को उपचुनाव के लिए नामांकन करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करण महरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता नामांकन में शामिल होंगे।

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आआपा) से पार्टी में आये उम्मीदवार बसंत कुमार पर दांव खेला है। बसंत कुमार 2022 विधानसभा चुनाव में आआपा के उम्मीदवार थे। वे हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए जबकि विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस उम्मीदवार रहे रंजीत दास के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने आनन फानन में उपचुनाव के लिए आआपा नेता बसंत को पार्टी में शामिल कराकर उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा के मंत्री रहे चंदन रामदास के निधन से खाली हुई बागेश्वर विस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा ने चंदन रामदास की पत्नी पार्वती देवी को पार्टी उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भाजपा को सहानुभूति का फायदा मिल सकता है।

बागेश्वर उप चुनाव नामांकन की अंतिम तिथि 17 अगस्त तय की गई है। इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नाम वापसी 21 अगस्त तक हो सकेगी। इसके बाद 05 सितंबर को मतदान और 08 सितंबर को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *