ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनटीपीसी बरौनी में शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) बरौनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास से टाउनशिप परिसर स्थित ग्राउंड में मनाया। इस पावन पर्व पर परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आज के दिन की विशेषता पर चर्चा की। भारतवर्ष के सभी अमर जवानों की बलिदानों एवं देश को इस पड़ाव तक पहुंचाने वाले राष्ट्र सेवी भारत वासियों को सराहा तथा उन्हें नमन किया। उन्होंने एनटीपीसी एवं एनटीपीसी बरौनी की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने का भी संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद बरौनी थर्मल पावर स्टेशन के सीआईएसएफ द्वारा हथियार ड्रिल की एक प्रस्तुति पेश की गई। जिसके बाद मैत्री लेडिज क्लब की महिलाओं द्वारा देशभक्ति गीत गाया गया। वहीं, शिशु कुंज के बच्चों द्वारा स्वतंत्रता सेनानीयों की झलकियां पेश की गई। इसके साथ ही बाल भवन के बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *