October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चांद के बाद अब सूर्य मिशन की तैयारी में इसरो, आदित्य एल-1 पहुंचा श्रीहरिकोटा

चंद्रयान -3 के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अब सूरज मिशन की तैयारी में है। सूरज के अध्ययन करने के मकसद से तैयार किया गया अंतरिक्ष यान आदित्य एल-1 सोमवार को बेंगलुरू से श्रीहरिकोटा लाया गया।

इसरो ने ट्वीट करके कहा कि सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित भारतीय वेधशाला, आदित्य-एल1, प्रक्षेपण के लिए तैयार हो रही है। यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी), बेंगलुरु में साकार किया गया उपग्रह एसडीएससी-एसएचएआर श्रीहरिकोटा पहुंच गया है।

आदित्य एल-1 सूरज का अध्ययन करने वाला पहला भारतीय मिशन होगा। ये अंतरिक्ष यान लॉन्च के चार महीने बाद सूरज-पृथ्वी के सिस्टम में लैगरेंज पॉइंट-1 तक पहुंचेगा। यहां पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज की स्टडी की जा सकती है। हालांकि इस अंतरिक्ष यान के लॉन्च की कोई तारीख अभी तय नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.