• October 19, 2025

पटना सहित अन्य जिलों में आज उमस भरे मौसम रहने की संभावना,15 अगस्त को बारिश का अलर्ट

 पटना सहित अन्य जिलों में आज उमस भरे मौसम रहने की संभावना,15 अगस्त को बारिश का अलर्ट

बिहार के अधिकतर जिलों में इन दिनों उमस भरी गर्मी के साथ मौसम शुष्क है। राजधानी पटना में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। जिससे लोगों ने उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। इस बीच मौसम विभाग में 15 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने सोमवार को पूर्वी और पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पटना समेत अन्य कुछ जिलों में सोमवार को बादल छाए रहने के साथ आंशिक बूंदाबांदी की संभावना है।सोमवार को भी यहां उमस भरे मौसम रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन पटना, गया, नवादा, अरवल, औरंगाबाद, कैमूर खगड़िया, नालंदा, बक्सर, मुंगेर, रोहतास, वैशाली, शिवहर शेखपुरा, सारण में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना हैं लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। जबकि राज्य के अन्य जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है।

विभाग के अनुसार अभी मानसून ट्रफ गोरखपुर, दरभंगा, मालदा होते हुए नागालैंड क गुजर रही है। इससे उत्तरी भागों में वर्षा की संभावना बनी हुई है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *