ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इतिहास के पन्नों में 14 अगस्तः भारत के लिए आंसुओं में डूबी तारीख

देश-दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं में डूबी हुई है। यही वह तारीख है जब देश का विभाजन हुआ। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त, 1947 को भारत को पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन से न केवल भारतीय उपमहाद्वीप के दो टुकड़े हुए बल्कि बंगाल का भी विभाजन हुआ और बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया। यह 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना। कहने को तो यह एक देश का विभाजन था, लेकिन यह दिलों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था। भारत मां के सीने पर बंटवारे का यह जख्म सदियों तक रिसता रहेगा और आने वाली नस्लें तारीख के इस सबसे खौफनाक और रक्तरंजित तारीख की टीस महसूस करती रहेंगी।

 

महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1862 : बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।
1908 : इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।
1917 : चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1938 : बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित।
1947 : भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना।
1968 : मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित।
1971 : बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1975 : पाकिस्तान की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
2003 : पूर्वी अमेरिका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप।इसका असर न्यूयॉर्क और ओटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।
2006 : संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इजरायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
2006 : इराक के कहतानिया में बमबारी। 400 लोग मारे गए।
2013 : मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गए।

जन्म
1924 : प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर।
1941ः भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी टीवी रामकृष्णन।
1957ः हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी लीवर।
1995ः भारतीय सर्किट और ऑफ रोड मोटर साइकिल रेसर ऐश्वर्या पिस्से।

निधन
1984ः भारत के पहले कुश्ती खिलाड़ी जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता खाशाबा जाधव।
2011ः प्रसिद्ध हिन्दी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर।
2012ः भारतीय राजनीतिज्ञ विलासराव देशमुख।
2017ः प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले।
2018ः छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल बलरामजी दास टंडन।
2022ः भारत के निवेशक एवं शेयर व्यापारी राकेश झुनझुनवाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *