ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

रोहतक में गत 30 जुलाई को आयोजित सब जूनियर कुराश राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में तथा 6 अगस्त को हिसार के महाबीर स्टेडियम में आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप में भिवानी के जूडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। उनका स्थानीय भीम स्टेडियम में पहुंचने पर जिला जूडो कोच विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

विक्रम सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार से जूडो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं, उससे यह साबित होता है कि वह दिन दूर नहीं है जब ओलंपिक जैसे खेलों में भी जिला व प्रदेश के जूडो खिलाड़ी पदक जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जो युवा खेल में भाग लेते हैं तथा खेलों को स्पर्धा की भावना से खेलते हैं, वह समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *