ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जालौन पुलिस ने बरामद किए लापता मासूम

जालौन जिले के अलग-अलग इलाकों से गुम और अपहृत हुए बच्चों को जालौन पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। बच्चों की बरामदगी के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस के प्रति धन्यवाद प्रकट किया है।

गौरतलब है कि जिले के अलग-अलग थानों से गुमशुदा बच्चों व किशोरियों को लेकर मामले दर्ज किए गए थे। 6 महीने में 93 नाबालिग घर से लापता हुए थे। पुलिस ने इसके लिए टीमों का गठन किया था और टीमों ने अन्य शहरों में छापेमारी की और 93 में से 81 नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. ईरज राजा ने बताया कि बच्चों व नाबालिगों को सकुशल बरामद करने के लिए टीमों का गठन किया गया था। 6 महीने में जो किशोरी और बालक जिले से गायब हुए थे और अपहृत हुए थे, उनको बरामद कर लिया गया है। शेष अन्य 12 बच्चों को भी बरामद करने की कोशिश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *