• December 31, 2025

सावन में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ‘हमार जान महादेव’

 सावन में रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का एक और नया गाना ‘हमार जान महादेव’

भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का जलवा सावन में सिर चढ़ कर बोल रहा है। अक्षरा एक के बाद एक सावन गीत लेकर आ रही हैं, जिसकी धुन पर उनके फैंस के साथ-साथ सावन मास में श्रद्धालु भी झूमते नजर आ जाते हैं। इसी बीच आज सोमवार को अक्षरा सिंह ने एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया है। गाने के बोल हैं ”हमार जान महादेव”, जो स्वर ओरिजनल भोजपुरी से रिलीज हुआ है। गाने को लोग पसंद कर रहे हैं। गाने के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह शिवभक्ति में लीन नजर आईं। अक्षरा सिंह के गाने के साथ उनकी भाव भंगिमा इस गाने को और भी आकर्षक बनाने वाला है।

गाने को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन को लेकर मैं हर साल उत्साहित रहती हूँ। भोले बाबा की पूजा- अर्चना तो मैं करती ही हूँ, उनके लिए गाना गाना मेरे लिए प्रेरणा का काम करती है। उनकी श्रद्धा में गाने दिल की गहराइयों से निकलते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि बाबा भोलेनाथ के भक्त मेरे गाने से खुद को कनेक्ट कर पाते हैं और वे इसे प्यार भी देते हैं। अक्षरा ने कहा कि मेरा यह गाना ”हमार जान महादेव” भी कर्णप्रिय है। मैं सभी भक्त जनों से और भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले श्रोताओं से आग्रह करूंगी कि आप हमारे गाने को जरूर प्यार दें।

अक्षरा सिंह के इस गाने को मनोज मतलबी ने तैयार किया है। मनोज इससे पहले भी अक्षरा के लिए एक से बढ़ कर एक गाने लिख चुके हैं। गाने के संगीतकार गोविंद ओझा हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *