ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राहुल गाँधी और RJD सुप्रीमो लालू यादव ने एक-दूसरे से की मुलाक़ात

‘मोदी सरनेम’ केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात लालू प्रसाद यादव की बेटी व सांसद मीसा भारती के पंडरा रोड स्थित आवास पर हुई। राहुल गांधी को देखते ही लालू यादव ने उन्हें गले लगा लिया। राहुल गाँधी के स्वागत में लालू प्रसाद ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। आपको बता दें की इस मुलाकात के दौरान लालू यादव ने चंपारण मटन बनाकर राहुल को खिलाया साथ ही लालू ने उन्हें इसकी रेसिपी भी बताई। लालू के हाथ का बना बिहार का स्पेशल मटन खाकर राहुल गांधी ने इसकी खूब तारीफ की इस दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि बीते डेढ़ महीने में इनकी यह तीसरी मुलाकात है। इससे पहले दोनों नेता पटना और बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में मिले थे। खबर यह भी है कि इसी महीने मुंबई में विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A.की बैठक होनी है।

इसमें I.N.D.I.A के संयोजक का नाम तय होना है। ‘मोदी सरनेम’ केस में राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई थी। जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जहां शुक्रवार को कोर्ट ने अहम आदेश दिए। ‘मोदी सरनेम’ मानहानि केस में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट के रोक लगा दी है जिस फैसले का कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने जमकर स्वागत किया। आपको बता दें की वेणुगोपाल ने ट्वीट के जरिए कहा की , “लालू प्रसाद जी, तेजस्वी यादव जी और उनके परिवार के साथ राहुल जी की मुलाकात के दौरान मैं भी मौजूद था। यह बहुत सौहार्दपूर्ण मुलाकात रही। लालू जी सामाजिक न्याय के प्रतिमान और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम उनके मार्गदर्शन के लिए खुद को भाग्यशाली मानते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि हमें कोई शक नहीं है कि बिहार ‘I.N.D.I.A’ को अपना समर्थन देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *