ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब, एक व्यक्ति की हुई मृत्यु

कोरबा शहर के सीतामढ़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन एक सेप्टिक टैंक में गृहस्वामी पर महुआ शराब बनाने का अवैध कार्य करने का आरोप लगा हैं। बताया जा रहा हैं की शनिवार सुबह निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसमें शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। महुआ लहान निकालने 10 फीट गहरे टैंक में उतरे 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस नामक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र कुमार सहिस पहले 10 फीट गहरे टैंक में उतराऔर बेहोश हो गया ।उसके बाद मान गुड्डू और बिहारी यादव नामक दो युवक भी बारी-बारी से टैंक में उतरे लेकिन वह दोनों भी बेहोश हो गए। इससे बस्ती में हो-हल्ला मच गया ।स्थानीय लोगों ने किसी तरह तीनों को टैंक से बाहर निकाल चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया गया। मान गुड्डू और बिहारी यादव का गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *