ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नरेश बंसल को भाजपा केंद्रीय सूची में स्थान मिलना सौभाग्य का विषय : मधु भट्ट

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय सूची में उत्तराखंड को भी अच्छा नेतृत्व मिला है। इसके तहत सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा की ओर से जारी केंद्रीय सूची में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), शिव प्रकाश (लखनऊ) को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राजेश अग्रवाल (उत्तर प्रदेश) को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल (उत्तराखंड) को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इससे उत्तराखंड में हर्ष की लहर है। भाजपा प्रवक्ता मधु भट्ट ने कहा है कि यह हर्ष का विषय है कि नरेश बंसल को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि नरेश बंसल ने ऐसे ही संगठन को मजबूती दी है। इसी के चलते उन्हें केंद्र की ओर से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची में सांसद नरेश बंसल को स्थान मिलना सौभाग्य का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *