ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तेजी से फैल रहा “आई फ्लू”, घबराएं नहीं डॉक्टर से परामर्श लें

शहरी व ग्रामीण इलाकों में अब तेजी से आई फ्लू फैलने लगा है, रोजाना इसकी संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आई फ्लू को लेकर सैकड़ों की संख्या में नेत्र चिकित्सालय में मरीज अपना उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को वायरस से बचने के उपचार के दौरान सलाह भी दे रहे हैं।

बता दें कि, नगर व ग्रामीण क्षेत्र भर में इस वक़्त आई फ्लू संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बारिश के मौसम में अक्सर आई फ्लू के बहुत मामले सामने आ रहे हैं। इसे पिंक आई भी कहा जाता है यह एक संक्रामक बीमारी है, जो संक्रमित व्यक्ति या उसके आंसुओं के संपर्क में आने से फैलता है। इसके अलावा यह आई कॉन्टैक्ट बनाने और संक्रमित व्यक्ति के खांसी के दौरान छींकने से भी फैल सकता है गुरूवार जिला नेत्र चिकित्सालय में सैकड़ों मरीज अपना उपचार कराने पहुंच रहे हैं। इस समय आई फ्लू वायरस तेजी से बढ़ रहा है जिसमें बीते 6 दिनों के अन्दर में सीएचसी पर 2000 से 3000 मरीज अपना उपचार कराने पहुचे है। नेत्र चिकित्सक डॉ आरपी सिंह ने बताया कि रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ रही है । वह लोगों को चश्मा लगाकर मरीजों को देख रहे हैं । मरीज भी चश्मा लगाकर आ रहे हैं जो मरीज आ रहे हैं उनको आई ड्रॉप देकर तथा एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही है इसके बढ़ने के मुख्य कारण है की आखों में आँखे डालकर देखना,एक दूसरे की तौलिया का प्रयोग करना आंसू आना ये आई फ्लू होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *