ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिक्षा विभाग करायेगा सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

शिक्षा विभाग सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करायेगा। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के खेल आयोजन के बाद इसका प्रतियोगिता के बाद आयोजित की जायेगी।

इसको लेकर विभागीय सचिव ने प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि की घोषणा कर दी है। एसजीएफआई खेलों के बाद ये दूसरा आयोजन है जो, खेल निदेशालय की बजाय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग आयोजित करेगा। सुब्रतो कप प्रतियोगिता के तहत जूनियर बालक व बालिका (अंडर-14 बालक व अंडर-17 बालिका) के अलावा सब-जूनियर(अंडर-14) का आयोजन 19 सितंबर से 23 अक्टूबर तक बेंगलुरु में आयोजन होना है। इसके लिए राज्यस्तरीय टीम के निबंधन की अंतिम 10 अगस्त रखी गयी है।

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता – 20 से 22 जुलाई तक, प्रखंड मुख्यालय में

-जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 26 जुलाई तक, जिला मुख्यालय में

-प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता – 29 से 31 जुलाई तक, प्रमंडल मुख्यालय में

-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीन से पांच अगस्त तक, रांची में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *