ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बच्चों की तरह ही वृक्षों का भी पालन करें : सुनील

हरेला पर्व के अवसर पर जहां शासन प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने पौधरोपण का धरती को हरा भरा बनाने का कार्य किया है वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चामुंडा शाखा के द्वारा हरेला पर्व पर पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख आरएसएस सुनील ने पौधराेपण करने और उनके पालन पोषण करने के संदर्भ में स्वयं सेवकों को जानकारी दी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनील ने कहा कि वृक्ष लगाना जितना आवश्यक है, उससे अधिक आवश्यक उसकी देखभाल और परवरिश करना है। वृक्ष एक बालक की तरह होता है जैसे हम बालक का पालन पोषण करते हैं उसी प्रकार से हम वृक्ष का भी पालन पोषण और देखभाल अगर करते हैं तभी उसका पूर्ण लाभ एवं फल मिल पाएगा।

इस हरेला कार्यक्रम में डॉ. अक्षय कुमार चौहान प्रांत सह संपर्क प्रमुख सुरेन्द्र कोठारी नगर बौद्धिक प्रमुख तथा शाखा के सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *