ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शूट आउट में युवक की मौत, एक घायल

बशीरहाट थानांतर्गत गोटरा ग्राम पंचायत इलाके के राजीव कॉलोनी में रविवार रात हुए शूट आउट की घटना में सोमनाथ गायेन (23) नामक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रविवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे हुए शूट आउट की घटना में सोमनाथ को सीने के नीचे गोली मारी गई। वह मौके पर ही गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस शूट आउट में घायल भव किस्कू नामक युवक को बशीरहाट जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि इलाका दखल के लिए यह शूट आउट की घटना हुई है। वहीं घायल व्यक्ति ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह किसी को देख नहीं सका। पुलिस फिलहाल शूटआउट के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *