ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

फतेहपुर: प्राणवायु बचाने का संकल्प, पौधरोपण ही विकल्प

मलवां विकास खंड के हरसिंहपुर गांव में सोमवार को युवा विकास समिति द्वारा हरियाली अमावस्या के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से पौधे रोपित किये गए। हरियाली से खुशहाली अभियान के तहत फलदार पौधे लगाकर सभी ने वसुंधरा को स्वच्छ व संतुलित बनाने की शपथ ली गई।

हरिसिंह गांव के पंचायत भवन सहित ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर आज युवा विकास समिति के जिला प्रवक्ता आलोक गौड़ की अगुवाई में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद सविता, भाजपा साई सेक्टर प्रमुख शिवशंकर सिंह परिहार, नरेंद्र सिंह परिहार, सतीश सविता ने पौधे रोपित कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया।

आलोक गौड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति आदिकाल से ही पर्यावरण की उपासक और संरक्षक रही है। साल भर अनेक पर्वों में वृक्षों को पूजने की परंपरा रही है। इसी कारण पेड़ पौधों से भारतीयो का भावनात्मक सम्बन्ध रहा है। सभी को प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाने के लिए पौधरोपण को प्राथमिकता देना होगा। जिससे प्राणवायु बचाने का संकल्प पौधरोपण से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *