ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी के निधन से चहुंओर शोकाकुल माहौल

निवर्तमान जदयू विधान पार्षद डा विनोद कुमार चौधरी का निधन रविवार को हो गया। मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में स्व चौधरी के आकस्मिक निधन से चहुंओर लोग शोकग्रस्त हैं। विधान पार्षद डा विनोद कुमार चौधरी लनामि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विषय में विभागाध्यक्ष रहे।

यशस्वी प्राध्यापक के रूप में छात्र- छात्राओं के बीच लब्धप्रतिष्ठ रहे।समाजिक सरोकार से जुड़ी समस्याओं का निदान व सहमिलू स्वभाव डा चौधरी का विशेषता रहा।डा विनोद कुमार चौधरी के निधन की सूचना सार्वजनिक होते ही सुबह से ही निजी आवास पर जनप्रतिनिधियों प्राध्यापको सहित बुद्धिजिवियों की भीड़ जिज्ञासार्थ उमड़ पड़ी। स्व डा विनोद चौधरी के अनुज डा विनय चौधरी सम्प्रति बेनीपुर क्षेत्र से जदयू विधायक हैं।

उन्होंने बताया कि विधायक विनय कुमार चौधरी के मोबाइल पर राज्य सरकार के मंत्रियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर शोक संवेदना जारी है। सरिसब पाही में रामबहादुर चौधरी की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। दुखद संवेदना के साथ दो मिनट मौन रहकर लोगों ने आत्मा की शान्ति को प्रार्थना व श्रद्धा सुमन अर्पित किया।डा विद्यानन्द झा डा संजीव कुमार झा डा अनुराग मिश्र सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।जदयू सांसद आरपी मंडल,पार्टी जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कामत सहित कई अन्य लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *