ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ब्लास्टिंग व अवैध खनन को लेकर एनजीटी ने 39 खदानों पर लगाई रोक

मीरजापुर जिले के विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत भगौतीदेई और सोनपुर की पहाड़ियों में स्थित 39 पत्थर खदानों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है। अवैध खनन और ब्लास्टिंग से हो रहे प्रदूषण के कारण एनजीटी ने यह आदेश दिया।

इस आदेश को एनजीटी ने अपने वेबसाइट पर पांच जुलाई को लोड किया, जबकि उसने रोक का आदेश तीन जुलाई को दिया था। भगौतीदेई निवासी सम्पूर्णानन्द ने बताया कि उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने 27 अप्रैल को भगौतीदेई और सोनपुर पहाड़ी क्षेत्र में संचालित 40 में से 39 पत्थर खदानों में अवैध खनन को लेकर रोक लगाने का निर्देश दिया था पर उसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह दोबारा फिर इस मुद्दे को एनजीटी में ले गए। सुनवाई करते हुए एनजीटी ने अपने तीन जुलाई के आदेश पर 39 पत्थर खदानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया। साथ ही एनजीटी ने 25 जुलाई को होने वाली अगली सुनवाई में जिलाधिकारी मीरजापुर को भी उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *