• March 10, 2026

हिसार:अनियंत्रित होकर पानी की टंकी में गिरी कार, युवक की मौत

 हिसार:अनियंत्रित होकर पानी की टंकी में गिरी कार, युवक की मौत

जिले के गांव खैरमपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर गांव में बनी पानी की टंकी में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर निकले तो उन्होंने पानी की टंकी में गिरी कार देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन व ग्रामीणों की मदद से कार को बाहर निकलवाया।

बताया जा रहा है कि कोहली गांव निवासी मदन अपने गांव से भाणा गांव जा रहा था। रात को कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराने के बाद भाणा रोड पर ढाणी के पास बनी टंकी में गिर गई। यह टंकी रामदेव के खेतों में सिंचाई के लिए बनाई गई थी। कार गिरने की यह घटना पानी की टंकी के पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में कार तेज रफ्तार में दिखाई दे रही है।

अचानक कार पेड़ों को तोड़ते हुए कई पलटियां खाकर पानी की टंकी में जा गिरी। पानी की यह टंकी लगभग 10 फीट गहरी है। रात को किसी को कार गिरने का पता नहीं चला। सुबह जब ग्रामीण खेत की और गए तो कार पानी में तैरती दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीणों ने क्रेन की सहायता से उसे बाहर निकाला।

जब गाड़ी को बाहर निकाला तो युवक कार के फ्रंट शीशे के बीच फंसा हुआ था जिससे देखकर ऐसा कयास लगाया जा सकता है कि उसने बाहर निकलने के लिए शीश तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागिरक अस्पताल भिजवाया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *