• March 10, 2026

अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक का सबसे बड़ा जत्था जम्मू से रवाना

 अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक का सबसे बड़ा जत्था जम्मू से रवाना

बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए अब तक का सबसे बड़ा जत्था जम्मू से मंगलवार को रवाना हुआ। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से मंगलवार सुबह 6,597 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था 253 वाहनों में सवार होकर एक काफिले के रूप में अमरनाथ की पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ।

मंगलवार को जम्मू से कुल 6,597 श्रद्धालुओं में 2122 श्रद्धालु 93 वाहनों में सवार होकर बालटाल मार्ग के लिए जबकि पहलगाम के लिए 160 वाहनों में सवार होकर 4,475 श्रद्धालु रवाना हुए। बालटाल मार्ग की ओर जाने वाले कुल 2122 श्रद्धालुओं में 1681 पुरुष, 421 महिलाएं, 18 बच्चे और दो साधु शामिल थे। दूसरी ओर, पहलगाम के लिए रवाना हुए कुल 4,475 श्रद्धालुओं में से 3294 पुरुष, 1008 महिलाएं, 15 बच्चे, 149 साधु तथा 9 साधवियां शामिल थीं। अब तक के इस सबसे बड़े श्रद्धालुओं के काफिले की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी भी साथ में रवाना हुए हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *